मध्य प्रदेश के रीवा में देश विरोधी व पीएम-सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले शरीफ कव्वाल को एमपी पुलिस ने बेकनगंज से गिफ्तार कर लिया। पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में एमपी पुलिस लगी थी। बेकनगंज के हीरामन का पुरवा निवासी शरीफ कव्वाल कुछ दिन पहले रीवा के मनगवां में आयोजित उर्स में शामिल हुआ था।
इस दौरान उसने देश, मोदी और योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहां मौजूद भाजपा के विधायक ने इसका संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामला एमपी से जुड़ा हुआ था। लिहाजा कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एमपी पुलिस उसको लेकर चली गई।