फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: यूपी टी-20 लीग में शंकर महादेवन छेड़ेंगे सुरों का जादू, इकाना स्टेडियम में होगा चौथे सीजन का आगाज

Thu, 30 Jul 2026 11:05 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी टी-20 लीग में शंकर महादेवन अपने सुरों का जादू बिखेंगे। आतिशबाजी और आकर्षक ड्रोन शो मुख्य आकर्षण रहेगा।
विज्ञापन
प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन - फोटो : सोशल मीडियो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन का भव्य आगाज 14 अगस्त से इकाना स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे। यहां मशहूर गायिका जैस्मीन सैंडलास भी मंच साझा करेंगी। आतिशबाजी और आकर्षक ड्रोन शो मुख्य आकर्षण रहेगा।

विज्ञापन


यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल ने पहले प्रस्तावित सितार वादक रिषभ रिखीराम की जगह शंकर महादेवन को आमंत्रित किया है। उनके देशभक्ति गीत और लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुतियों खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाएंगी। शंकर महादेवन लंबे समय बाद किसी प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति देंगे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद लीग के पहले मुकाबले के साथ चौथे सीजन का रोमांच शुरू होगा। इस बार लीग के मुकाबले लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें