फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शम्सी ब्लीड, रॉयल चैलेंजर्स व शमशेर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर।
शम्सी समर टी-20 कप 2025 में रविवार को शम्सी ब्लीड ब्लू ने शम्सी सुपर ब्लास्टर्स को छह विकेट से मात दी। दूसरे मैच में शम्सी रॉयल चैलेंजर्स ने शम्सी नाइट राइडर्स को पांच रन से हराया। वहीं, तीसरे मैच में शम्सी शमशेर्स ने टाइटंस को छह रन से पराजित किया।

जाजमऊ स्थित एससीजी मैदान पर खेले गए मैच में शम्सी सुपर ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। अब्दुल ने 49 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. उमर ने तीन, हमजा व जमीर ने दो-दो को आउट किया। जवाब में शम्सी ब्लीड ब्लू ने 17.2 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


जीत में जीशान ने नाबाद 92 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में अब्दुल्ला, मोमिन ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच जीशान को चुना गया। जाजमऊ स्थित निखत स्टेडियम पर खेले गए मैच में शम्सी रॉयल चैलेंजर्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। एस उस्मानी ने 57 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली।

गेंदबाजी में मुन्ना बाबू ने तीन, कासिफ ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शम्सी नाइटराइडर्स की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। इसमें मो. फैजान ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, तो गेंदबाजी में एस उस्मानी, अरशद व मो. बिलाल ने दो-दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच एस उस्मानी को चुना गया।

जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मैच में शम्सी शमशेर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन बनाए। मोहसिन हसन ने 65 व सलीम ने 53 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मैंडी ने तीन को आउट किया। जवाब में टाइटंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रन ही बना सकी। इसमें अहमद बिलाल ने सर्वाधिक 53 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शारिक, मो. हसन ने दो-दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. हसन को चुना गया।

सुपर जायंट्स ने 51 रनों से कानपुर हीरोज को हराया
केएसपीएल वेटरंस समर लीग नाइट सिग्नेचर कप में शनिवार रात को खेले गए मैच में कानपुर सुपर जायंट्स ने कानपुर हीरोज को 51 रन से पराजित किया। प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अंकित को दिया गया।

जाजमऊ स्थित पार्थ मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर सुपर जायंट्स ने 22 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाए। इसमें अंकुर प्रिंस ने 70, अंकित ने 42 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में आलोक पटेल ने तीन, सोनू, अमित ने दो- दो को आउट किया।
विज्ञापन


जवाब में कानपुर हीरोज की टीम 22 ओवर में आठ विकेट पर 173 रन ही बना सकी। इसमें पी यादव ने 58 रन, पुलकित ने 33 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अंकित ने तीन को आउट किया, तो आकाश, हर्षित, शुभांकर ने एक-एक को आउट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें