कानपुर। ननिहाल में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे का वार्ड-14 सब्जी मंडी किदवईनगर की पार्षद शालू कनौजिया ने अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला कराया। उसे किताबें भी दिलाईं।
पार्षद ने बताया कि वह क्षेत्र में छोटे बच्चों से बात कर रही थी। तभी पांच साल के शिवम नामक बालक ने बताया कि उसके पिता का निधन हो गया है। मां दूसरी शादी कर चली गई। वह वृद्ध और आर्थिक रूप से कमजोर नाना-नानी के साथ रहता है। फीस के पैसे न होने के कारण स्कूल में उसका दाखिला नहीं हो पाया। इस पर पार्षद ने बच्चे का दाखिला नवीन पब्लिक स्कूल में करा दिया। स्कूल प्रबंधक सुनील गौतम ने भी 50 फीसदी ही फीस ली। (ब्यूरो)