स्टाफ मना रहा था जश्न, नवजात ने तोड़ा दम
यूपी के उन्नाव जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में रविवार की शाम जन्म के तीन घंटे बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि जिस वक्त बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया था, उस समय स्टाफ फाउंडेशन डे का जश्न मना रहा था। उन्होंने जब इलाज की बात कही तो उसे जबरन रेफर किया जाने लगा। इस दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
शहर के कांशीराम कालोनी निवासी शुभम ने रविवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी सपना गुप्ता को भर्ती कराया था। दोपहर एक बजे सपना ने बच्ची को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर बच्ची को एसएनसीयू वार्ड भेज दिया गया। शुभम का आरोप है कि दो बजे एसएनसीयू स्टाफ में मौजूद डॉक्टर व स्टाफ फाउंडेशन डे के नाम पर पार्टी कर रहे थे।