फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Raid: मधु पान मसाला के तीन प्रतिष्ठानों पर एसजीएसटी का छापा, 27 से अधिक अफसरों की नौ टीमों की कार्रवाई

Wed, 27 Dec 2023 07:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एसजीएसटी के 27 से ज्यादा अफसरों की नौ टीमों ने एक साथ छापा मारा। दोपहर दो बजे के बीच कार्रवाई की गई। टीमों को दोनों फैक्ट्रियों में तैयार और कच्चा माल मिला। पैकेजिंग रैपर भी मिले हैं। इनका मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कर चोरी की आशंका में एसजीएसटी की टीमों ने बुधवार को मधु पान मसाला के तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। ट्रांसपोर्टनगर स्थित दो फैक्टि्रयों और किदवईनगर स्थित कार्याल में एक साथ कार्रवाई की गई। दोपहर में की गई छापेमारी देररात तक चलती रही।

विज्ञापन

बड़े पैमाने पर अफसरों ने दस्तावेज जब्त किए। एसजीएसटी के 27 से ज्यादा अफसरों की नौ टीमों ने एक साथ छापा मारा। दोपहर दो बजे के बीच कार्रवाई की गई। टीमों को दोनों फैक्ट्रियों में तैयार और कच्चा माल मिला। पैकेजिंग रैपर भी मिले हैं। इनका मिलान किया जा रहा है।
टीमों ने खरीद-बिक्री, इनवाइस की जांच-पड़ताल की। स्टॉक का मिलान टीमें देर रात करती रहीं। टीमें पिछले सालों के रिकॉर्ड को भी खंगालती रहीं। दरअसल, डाटा एनालिसिस के जरिए ई-इनवाइस और आईटीसी में अंतर मिलने के बाद गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की गई। टीमों ने लैपटाप, कंप्यूटर आदि का डाटा भी खंगाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें