कानपुर शहर के एक बड़े कारोबारी के यहां बुधवार को एसजीएसटी की टीम ने कार्रवाई की। कारोबारी की फैक्ट्री और कार्यालय में एक साथ छापा मारा गया। देर रात तक टीमें जांच करती रहीं। बताया जा रहा है कि जांच में बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
एसजीएसटी की पांच टीमों के लगभग 30 से अधिक अफसरों ने एक साथ कार्रवाई की। दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, स्टॉक रजिस्टर आदि से जुड़े दस्तावेज चेक किए गए। एसजीएसटी की टीम को स्टॉक और तैयार माल में अंतर मिला है। इसके बाद फैक्टरी में कच्चा माल और तैयार माल की जांच की गई।