फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसजीएसटी ने 10 घंटे चेकिंग अभियान चला 40 वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राज्य कर विभाग ने कर चोरों के खिलाफ 10 घंटे का चेकिंग अभियान चलाकर 40 वाहन जब्त किए। ये वाहन बिना वैध प्रपत्रों के माल का परिवहन कर रहे थे। इनमें 16 वाहनों में पान मसाला, आयरन-स्टील, स्क्रैप, सुपाड़ी, कत्था, लकड़ी और टिंबर को ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


यह अभियान 11 जून की रात नौ बजे से 12 जून की सुबह सात बजे तक चला। यह कार्रवाई अपर आयुक्त, जोन-प्रथम और जोन-द्वितीय और अपर आयुक्त ग्रेड-दो (विशेष अनुसंधान शाखा) राज्य कर प्रशांत कुमार और कुमार आनंद के निर्देश पर 14 सचलदल इकाइयों ने की। सचल दल की टीमों ने कानपुर के मुख्य मार्गों और टोल प्लाजा पर जांच की।

इस दौरान बिना 24 वाहन बिना ई-वे बिल और बीजक जैसे वैध प्रपत्र के मिले। इसके अतिरिक्त, पान-मसाला, लोहा-इस्पात/कबाड़, सुपाड़ी, कत्था, लकड़ी और इमारती लकड़ी जैसी संवेदनशील वस्तुओं का परिवहन कर रहे 16 वाहनों को भी जब्त किया गया। जब्त किए गए सभी वाहनों पर अर्थदंड की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें