फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एसजीएसटी की आठ ढाबा-रेस्टोरेंट पर पहली बार कार्रवाई, कई शिकायतें आने के बाद चला अभियान

Thu, 31 Aug 2023 08:15 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अपर आयुक्त ग्रेड ए गुना सिंह बौनाल ने बताया कि दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग टीमों के 50 से ज्यादा अफसरों ने ढाबों-रेस्टोरेंटों के कैश मेमो, स्टाक रजिस्टर, बिल बुक के अलावा इनकी ओर से दाखिल होने वाले रिटर्न की जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
एसजीएसटी के छापे के दौरान मचा हड़कंप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में एसजीएसटी ने शहर के नामचीन ढाबा और रेस्टोरेंटों के खिलाफ पहली बार अभियान चलाया। आईटीसी का लाभ लेने, ग्राहकों को बिल न देने की शिकायतें आने के बाद आठ अलग-अलग जगहों पर छापा मारा गया। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। चार लाख रुपये जमा भी कराए गए हैं।

विज्ञापन

एसजीएसटी की एसआईबी विंग ने शहर के गुमटी नंबर पांच, रावतपुर बस स्टैंड, बिठूर, भौंती-रनियां सड़क मार्ग स्थित ढाबा और रेस्टोरेंटों पर कार्रवाई की। अलग-अलग टीमों के 50 से ज्यादा अफसरों ने ढाबों-रेस्टोरेंटों के कैश मेमो, स्टाक रजिस्टर, बिल बुक के अलावा इनकी ओर से दाखिल होने वाले रिटर्न की जांच-पड़ताल की।
पता चला कि कमाई ज्यादा पर कम का रिटर्न दाखिल किया जा रहा था। एक ढाबा संचालक ने तीन लाख की आईटीसी अधिक ले ली थी। उसने गलती मानी और रकम जमा कराई। कंपोजीशन स्कीम को भी चेक किया गया। अपर आयुक्त ग्रेड ए गुना सिंह बौनाल ने बताया कि दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें