फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: पिज्जा प्वाइंट के कर्मी पर झोंका फायर, पुलिस बोली- घटना संदिग्ध, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Wed, 30 Aug 2023 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एक दूसरे पर वर्चस्व जमाने के लिए लिए हमला किया गया है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अजय यादव, बेटू और मोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के अशोकनगर निवासी नितिन गौड़ उर्फ गोलू (21) कल्याणपुर-पनकी रोड पर एक पिज्जा प्वाइंट में काम करता है। मंगलवार की रात करीब 1:30 बजे वह बाइक से घर जाने के लिए निकला। साहबनगर गली के पास तीन लोगों ने घेर लिया और तमंचे से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन

गोली नितिन के दाएं हाथ में लगी। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। नितिन घायलावस्था में खुद ही थाने पहुंचा और जानकारी दी। उसने श्यामनगर निवासी शकील, अजय यादव, मोहित शर्मा व बेटू पर हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि एक दूसरे पर वर्चस्व जमाने के लिए लिए हमला किया गया है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अजय यादव, बेटू और मोहित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने नितिन के एक दोस्त को भी पूछताछ के लिए उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें