फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एसजीएसटी ने 1.67 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में एसजीएसटी विभाग ने कर चोरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 3462 मालवाहक वाहनों की जांच की जिनमें से 96 वाहन बिना ई-वे बिल माल ढुलाई करते पकड़े गए। विभाग ने इनसे 1.67 करोड़ रुपये की वसूली की है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ग्रेड-1 जोन द्वितीय विजय प्रकाश राम ने बताया कि एक से 21 मार्च तक सचल दल की सात इकाइयों ने कानपुर जोन द्वितीय में आयरन, बैटरी स्क्रैप समेत विभिन्न माध्यमों से जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 96 वाहनों में खामियां मिलीं जिनसे 76.71 लाख रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए।

वहीं, संवेदनशील वस्तुओं जैसे आयरन स्क्रैप, पान मसाला और सुपाड़ी से जुड़े 763 वाहनों की जांच में 35 वाहनों में गड़बड़ी मिलीं। इनसे 28.71 लाख रुपये जमा कराए गए। 19 मार्च को अपर आयुक्त ग्रेड-1 विजय प्रकाश राम और अपर आयुक्त ग्रेड-2 एआईआई कुमार आनंद के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाकर एक ही दिन में नौ वाहन बिना ई-वे बिल के पकड़े गए। इनसे 62 लाख रुपये की वसूली की गई। विभाग को सूचना मिली थी कि एमएस इंगट का बड़े पैमाने पर बिना ई-वे बिल झारखंड और असम से उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में परिवहन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें