फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीवर लाइन डाली, न कनेक्शन दिया न सड़क बनाई

विज्ञापन
कृष्णा नगर वार्ड 24 में सीवर लाइन डालने के बाद छोड दी सड़क । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

कृष्णानगर में सीवर लाइन डालने के 15 दिन बाद भी ठेकेदार ने सड़क का निर्माण नहीं कराया। इसके साथ ही घर की सीवर लाइन का कनेक्शन भी चैंबर से नहीं किया गया। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। लोग जर्जर सड़क से निकलने के लिए मजबूर हैं।

वार्ड-24 के 11/42 ब्लॉक में सीवर लाइन डालने के बाद ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं की और ऊपर से मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंंग बिछाकर छोड़ दी है। इस वजह से लोगों को ऊबड़-खाबड़ सड़क से निकलने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद वेद प्रकाश समेत जलकल के अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन न तो सड़क का निर्माण किया गया और ना ही घरों में सीवर लाइन का कनेक्शन चैंबर से किया गया। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सीवर लाइन डालने के बाद सड़क को मिट्टी और इंटरलॉकिंग से ढंक दिया गया है। अब रास्ते से निकलने में समस्या होती है। - जगरूप शर्मा

15 दिन पहले काम पूरा हो गया था, लेकिन ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत नहीं की। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। - जयंत विश्नोई

सड़क क्षतिग्रस्त कर छोड़ दी। राहगीरों को पैदल चलने में मुश्किल हो रही है। बाइक सवार गिरकर जख्मी होते हैं। - अंजू गुप्ता

मैनहोल में घरों की सीवर लाइन का कनेक्शन नहीं किया गया है। कई घरों में गंदा पानी भर रहा है। - अनुराधा साहू



ये बोले जिम्मेदार::
15वें वित्त से नगर निगम को सड़क निर्माण कराना था। इसकी जानकारी कर जल्दी ही कार्य कराया जाएगा। सीवर लाइन का कनेक्शन विभाग नहीं देता, बल्कि लोगों को अपने घरों में खुद ही कराना होगा। - जेपी गुप्ता, अधिशासी अभियंता, जोन-2, जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें