फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीएल : फैज अहमद के खेल से कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर जीता

विज्ञापन
कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर की टीम जीत पर खुशी जताते हुए। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में मंगलवार को हुए पहले मैच में कप्तान फैज अहमद के अर्द्धशतक और शौर्य सिंह की 40 रनों की पारी के दम पर कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर की टीम ने जेके कैंट स्पार्टंस को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर जेके कैंट स्पार्टंस ने अलमास शौकत के 83 रन के दम पर 20 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाए। वहीं, कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 190 रन बनाकर मैच जीता। फैज अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ग्रीनपार्क में पहले खेलने उतरी जेके कैंट स्पार्टंस का पहला विकेट दूसरे ओवर में कप्तान मानिक बेरी छह रन के रूप में गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अमन चौहान बिना खाता खोले अर्पित की गेंद पर फैज को कैच पकड़ा बैठे। 17 रन पर संघर्ष कर रही जेके कैंट स्पार्टंस की टीम को अलमास शौकत व ब्रजेंद्र ने मिलकर संभाला।
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर टीम के 50 रन पूरे किए। इसके बाद तीसरा विकेट ब्रजेंद्र (24 रन) का गिरा, उन्हें फैज ने बोल्ड किया। दूसरी ओर एक छोर संभले अलमास ने इसके बाद आए भव्य तिवारी के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

हालांकि, 14.5 ओवर में 119 रन पर भव्य (35 रन) के रूप में जेके कैंट स्पार्टंस का चौथा विकेट गिरा, उन्हें कृतज्ञ कुमार सिंह ने विकेट कीपर शमीम हसन के हाथों स्टम्पिंग करवाया। शानदार खेल रहे अलमास ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

वहीं, सोमवार को हुए मैच में जीत दिलाने वाले यशोवर्द्धन ने फिर से आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 20 ओवर में चार विकेट पर 189 रन पर पहुंचाया। यह केपीएल का अभी तक सबसे बड़ा स्कोर रहा। अलमास ने 54 गेंदों में छह चौके व छह छक्कों की मदद से नाबाद 83 और यशोवर्द्धन 14 गेंदों में चार छक्के लगाकर नाबाद 34 रन बनाए। कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर से अर्पित शुक्ला, कृतज्ञ कुमार सिंह और फैज अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

वहीं, कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर टीम के कप्तान फैज अहमद व विशाल पांडेय ने धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर 9.1 ओवर में 90 रन की साझेदारी की। इस जोड़ी को रिषभ राजपूत ने विशाल को 38 रन पर क्लीन बोल्ड कर तोड़ा। इस बीच फैज ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के मारकर 28 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया।

बड़े शॉट लगाने के चक्कर में फैज 66 रन पर आउट हो गए, उन्हें अभिषेक तोमर ने एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद सत्यम दीक्षित 16 रन बनाकर निशांत की गेंद पर भव्य तिवारी को कैच दे बैठे। 136 रन पर तीसरा विकेट गिरने के बाद शौर्य सिंह ने 22 गेंदों में नाबाद 40 और कृतज्ञ कुमार सिंह ने नाबाद 19 रन बनाकर 19.2 ओवर में 192 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। जेके कैंट स्पार्टंस की तरफ से रिषभ राजपूत, निशांत गौड़ और अभिषेक तोमर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें