फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: कड़ाके की ठंड और गलन ने बढ़ाई परेशानी, कक्षा एक से आठ तक के स्कूल रहेंगे बंद, जारी हुए आदेश

Wed, 15 Jan 2025 01:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

Kannauj News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार, जनपद के कक्षा एक से आठ तक के समस्त स्कूलों में 15 से 18 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में कड़ाके की सर्दी ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सुबह से बादल के साथ घना कोहरा छाया रहा। शाम तक भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के अवकाश की घोषणा की है।

विज्ञापन

जारी निर्देशों के अनुसार, मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान और वर्तमान में हो रही ठंड व गलन को देखते हुए जनपद के कक्षा एक से आठ तक के समस्त स्कूलों में 15 से 18 जनवरी तक शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। उक्त तिथियों में कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें