कानपुर में केस्को द्वारा विभिन्न इलाकों में बुधवार को मेंटीनेंस कार्य किए जाएंगे, जिसके चलते कुछ क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया है। इनमें हार्षमैन बाग, लाल पैलेस, ओ ब्लॉक, सफेद कॉलोनी, केडीए रेजीडेंसी और न्यू बारासिरोही, न्यू गूबा गोर्डन, बंबा रोड में 12 से 3 बजे, विकास नगर, अवधपुरी, जय नारायण स्कूल, लखनपुर में 10 से 5 बजे, दयानंद विहार, अकबरपुर, नारामऊ, इंद्रानगर,नवशीलधाम में 11 से 4 बजे, विकास नगर, रतन ऑर्बिट, सीएनजी पंप, मकड़ीखेड़ा, मुखर्जी विहार, अग्नहोत्री नगर, चैतन्य विहार में 11 से 4 बजे, पराग डेयरी, निराला नगर, यू ब्लॉक, मोहन चौराहा, राजकीय विद्यालय में 10 से 2 बजे तक कटौती रहेगी।
इसके अलावा, विद्युत कॉलोनी, हरी मस्जिद, ए और सी ब्लॉक, गुंजन विहार, न्यू एलआईजी, एमआईजी, बर्रा 6 में 10 से 1 बजे, अहिरवां, जगतापुरवा, पानी की टंकी, बीबीपुर, धाऊखेड़ा में 10 से 5 बजे, केशवपुरम, सरकार नगर, आनंद नगर, रावतपुर गांव, सैय्यद नगर में 10 से 2 बजे, कैलाशनर,जे,के व एम ब्लॉक और हसनपुर में 2.30 से 4.30 बजे, नानकारी, होरा बांगरमऊ, बारा सिरोही गांव, नानकारी में 11 से 2 बजे, सर्वोदय नगर, गुरुदेव,काकादेव में 2 से 4 बजे, आरपीएचन्यू,खलासी लाइन, तिलक नगर, विष्णुपुरी, ऑफिसर्स कॉलोनी 11 से 1.30 बजे,सीएसए, विष्णुपुरी, रानीघाट, तिवारी घाट, कोहना थाना के आसपास 11 से 1.30 बजे, संजय नगर, तीन खंभा, मदारपुर, संजय नगर 11 से 12 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी।