कन्नौज जिले में दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने पति समेत माता-पिता और भाई को सात-सात साल की सजा सुनाई। सभी आरोपियों पर अर्थदंड भी लगाया गया। तालग्राम थाना के गांव रसूलपुर निवासी हरिश्चंद्र ने 12 जून 2013 को बहन रमा देवी की शादी गुरसहायगंज के रसूलपुर निवासी दिलीप कठेरिया के साथ की थी।
शादी में उसने दस हजार रूपये नकद और एक बकरी दी थी। इसके बाद भी दिलीप और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर छह नवंबर 2017 को दिलीप ने पिता विजय पाल, मां गीता देवी और भाई नीलू के साथ रमा देवी की हत्या कर दी थी।