फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-वैन की भिड़ंत में सात लोग घायल, चार की हालत चिंताजनक, हैलट के लिए रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। विषधन मार्ग पर तरौली मोड़ के पास कार और वैन की आमने-सामने भिड़ंत में सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने चार की हालत चिंताजनक गंभीर बता हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सिकंदरा के आजाद नगर निवासी वसीम मंसूरी (30) वैगनआर कार से सिकंदरा के सुभाष नगर निवासी चालक अजय कुमार (27) के साथ मकनपुर शरीफ जा रहे थे। तरौली मोड़ के पास विषधन की तरफ से आ रही वैन से आमने-सामने टक्कर हो गई।
वैन सवार कानपुर नगर के ककवन कौरू पुरवा निवासी संदीप कुमार (40), पत्नी सीमा (35), बलराम (75), रामवती (70), आरती (22) व दूसरी कार में सवार वसीम व अजय कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सातों घायलों को सीएचसी भेजा। डॉ. अमित सक्सेना ने इलाज के बाद सीमा, आरती, वसीम मंसूरी व अजय की हालत चिंताजनक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें