जहरीली शराब से सात की मौत, बदहवास बैठे परिजन
- फोटो : amar ujala
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा, सीओ रामप्रकाश व जिला आबकारी अधिकारी चतर सेन को भी निलंबित कर दिया है। इसके अलावा घटना के संबंध में लापरवाही को देखते हुए बृजेश पांडे (उपनिरीक्षक), हल्का प्रभारी, बीट कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह व संबंधित लेखपाल राजेश सिंह को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही ग्राम चौकीदार सुनील कुमार की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं।