फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती बनी जी का जंजाल, एक बीमारी बताकर लड़के ने महिला से ठगे सात लाख रुपये

Sat, 30 Mar 2019 11:30 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में एलआईसी का ब्रांच मैनेजर बन एक जालसाज ने मध्यप्रदेश की महिला से फेसबुक पर दोस्ती की फिर खुद को ब्रेन ट्यूमर का मरीज बताकर उससे सात लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने शनिवार को एसएसपी से शिकायत कर तहरीर दी है। फीलखाना पुलिस युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू की है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश निवासी सीमा तिवारी ने बताया कि कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए उनकी दोस्ती कानपुर निवासी एक युवक से हुई थी। युवक ने ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित बताकर सात लाख रुपए खाते में जमा करवा लिए।

इस बीच गुरुवार को वह युवक से मिलने फीलखाना पहुंची। इस दौरान युवक उन्हें गुमटी स्थित एक सर्राफ की दुकान पर ले गया। वहां पर उनकी झुमकी तीस हजार में गिरवी रखवा दी। रुपये लेने के बाद उन्हें दुकान के बाहर खड़ा कर ऑटो लेकर आने की बात कहकर चंपत हो गया। तब सीमा को ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें