फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तंबाकू उत्पादों के सेवन से होती गंभीर बीमारियां

Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से कैंसर, दिल का दौरा, फेफड़ों में संक्रमण, नसों में सिकुड़न, जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। घातक बीमारियां होने के साथ तंबाकू के बने उत्पाद पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ये बातें विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को जागरूक करते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य सचान ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने तंबाकू और उससे बने उत्पाद का सेवन नहीं किए जाने की शपथ लेने की अपील की है। बताया कि तंबाकू से बने उत्पाद में निकोटीन पाई जाती है, उससे तंत्रिकाओं की संवेदनशीलता घटती है। अधिकतर धूम्रपान करने वालों में और उसी माहौल में रहने वाले बच्चे अस्थमा की बीमारी से प्रभावित हो जाते हैं। निकोटीन खून के माध्यम से मस्तिष्क में पहुंचकर सेंटर को दबाती है। जिसका टेस्ट्रोस्ट्रोन हार्माेंस पर भी प्रभाव पड़ता है। तंबाकू उत्पाद में पाया जाने वाला तारकोल और धुआं मनुष्य में ऑक्सीजन प्राप्त करने की क्षमता को कम करता है। पत्तों को उपयोगी बनाने के लिए अधिक मात्रा में लकड़ी जलानी पड़ती है। इससे पर्यावरण को खतरा रहता है। इसीलिए 31 मई को धूम्रपान निषेध दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों में जनजागरण करना और इसके सेवन से मुक्त होना है।
....................


तंबाकू उत्पाद का सेवन करने से बचें
फोटो- 16-डॉ. अनूप सचान सीएचसी अधीक्षक। संवाद
तंबाकू और उससे जुड़े उत्पाद का प्रयोग करने के लिए लोगों में कोई न कोई कारण बताने की धारणा बनी हुई है जबकि तंबाकू उत्पाद के सेवन से किसी भी प्रकार से किसी भी परेशानी का निदान होना संभव नहीं है। लोगों में स्वस्थ जीवन जीने के प्रति सजगता नहीं है या फिर जागरूकता का अभाव है। सभी को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू का सेवन नहीं करने की शपथ लेनी चाहिए। - डॉ. अनूप सचान सीएचसी अधीक्षक पुखरायां
विज्ञापन

..........................


तंबाकू के सेवन से मुक्त रहना ही बेहतर
फोटो-17- डॉ. पवन सिंह। संवाद
धूम्रपान का सेवन एक साथ कई बीमारियों को जन्म देता है। इससे सिर्फ व्यक्ति की ही परेशानी नहीं बढ़ती बल्कि आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं। लोग काम का दबाव कम करने के लिए तंबाकू के उत्पाद का सेवन करने की बात करते हैं जो गलत है। तंबाकू एक विषैला तत्व है जो सीधे दिमाग पर असर डालता है। जिसमें डोपामीन न्यूरो केमिकल का स्तर बढ़ जाता है। इससे व्यक्ति डिप्रेशन का भी शिकार हो जाता है। स्वस्थ रहने के लिए तंबाकू सेवन से मुक्त रहना ही सबसे बेहतर है। - डॉ. पवन सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सक
.........................


फोटो-18- राजवीर सिंह। संवाद
नशे से छुटकारा पाने के लिए करें योग
नित्य योग करने के माध्यम से प्रत्येक स्थित में धीरे-धीरे शरीर को सुरक्षित किया जा सकता है। जिससे खून का संचार पर्याप्त होने लगता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है। शरीर मजबूत होने लगता है। इसके कारण नशे की लत भूलने लगती है। जिससे तंबाकू सेवन से छुटकारा मिल जाता है। डब्लूएचओ ने 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने की घोषणा इसीलिए की थी कि लोगों में जनजागरण कर तंबाकू छोड़ने की शपथ लेना है। - राजवीर सिंह, योग प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें