फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सपा के पूर्व विधायक व उनके गुर्गों पर सनसनीखेज आरोप, दुबई में शिक्षक रहा पीड़ित बोला- बंधक बनाकर पीटा

Thu, 04 Jul 2024 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अनवरंगज निवासी युवक ने सपा के पूर्व विधायक व उनके गैंगस्टर साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसने बिल्डिंग प्रोजेक्ट में रुपये लगाए थे। उसे बाहर कर जमीन कब्जा ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अनवरगंज के इफ्तिखाराबाद निवासी इबादुर्रहमान उर्फ अब्दुल्ला ने सपा के पूर्व विधायक व उनके गैंगस्टर साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर बताया कि उन्होंने बताया कि बिल्डिंग प्रोजेक्ट के लिए 14 लाख रुपये का प्लॉट खरीदा था। इसी बीच विधायक के गुर्गे दबाव बनाकर पार्टनर बन गए।

विज्ञापन

इसके बाद उन्हें ही बाहर कर जमीन कब्जा ली। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी अनवरगंज को मामले की जांच सौंपी है। इबादुर्रहमान ने बताया कि वे दुबई में शिक्षक थे। सोहनलाल कंपाउंड निवासी उनके एक रिश्तेदार ने प्रॉपर्टी में निवेश कर मोटी कमाई का झांसा दिया था। इसके बाद उनके बताए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए।
नौ फरवरी 2018 को रिश्तेदार ने टुकनिया पुरवा स्थित एक प्लॉट का उनके नाम एग्रीमेंट कराया था। उन्होंने जब उस प्लॉट पर बिल्डिंग बनवाने का काम शुरू किया, तो बेकनगंज निवासी बिल्डर, नई सड़क बवाल का आरोपी व एक अन्य सपा विधायक का डर दिखाकर पार्टनर बन बैठे। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें ही प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में नहीं हुई सुनवाई, पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
प्रोजेक्ट में लगाए गए रुपये की मांग की, तो आरोपियों ने तीन दिन तक गोदाम में बंधक बनाकर पीटा। इस दौरान उनके परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। लेन देन की रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच एसीपी अनवरगंज आईपी सिंह को सौंपी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें