फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परसों सारी ईवीएम बदली जा चुकी हैं, अब रोने से कोई फायदा नहीं’, इस पोस्ट से फैली सनसनी

Wed, 22 May 2019 11:25 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
इसी पोस्ट की वजह से सहायक अध्यापक को बेसिक शिक्षाधिकारी ने किया निलंबित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सोशल मीडिया पर ईवीएम बदलने संबंधी अफवाह फैलाने वाले प्राथमिक विद्यालय गागेमऊ में तैनात सहायक अध्यापक को बेसिक शिक्षाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी जलालाबाद को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


विकास खंड कन्नौज के प्राथमिक विद्यालय गागेमऊ में नियुक्त सहायक अध्यापक विवेक सिंह ने फेसबुक पर की गई पोस्ट में लिखा कि ‘परसों सारी ईवीएम बदली जा चुकी हैं, अब रोने से कोई फायदा नहीं। 
विज्ञापन

निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही विस्तृत आरोपपत्र तैयार कर दाखिल करें

इसकी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार को हुई तो उन्होंने सख्त रुख अपना लिया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बताया कि यह आचार संहिता उल्लंघन के दायरे में आता है। इस पोस्ट में जिला निर्वाचन कार्यालय कन्नौज की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह लगाया गया है। यह कार्य सरकारी कर्मचारी आचरण के विरुद्ध है।

प्रभारी बीएसए ने सहायक अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में सहायक अध्यापक को प्राथमिक विद्यालय जसपुरापुर से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच जलालाबाद बीईओ ओपी वर्मा को सौंपी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही विस्तृत आरोपपत्र तैयार कर दाखिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें