फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डिफेंस कॉलोनी का सेल्फी प्वाइंट फिर बना कूड़ाघर, स्मार्ट सिटी में दाग लगा रहे ऐसे स्थान

Sun, 08 Jan 2023 11:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नगर निगम की लापरहवाही से शहर में बने सेल्फी प्वाइंट कूड़ाघर बन रहे हैं। ऐसे स्थान स्मार्ट सिटी में दाग लगा रहे हैं। जोनल स्वच्छता अधिकारियों को ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां खुले स्थानों में कूड़ा डाला जा रहा है।
विज्ञापन
डिफेंस कॉलोनी सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम की लापरवाही से डिफेंस कॉलोनी सेल्फी प्वाइंट पर फिर कूड़ा पड़ने लगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय के पास सुभाष रोड सहित 50 से ज्यादा स्थानों पर फिर लोग कूड़ा फेंक रहे हैं। फुटपाथों, सड़कों, खाली प्लॉटों में गंदगी स्मार्ट सिटी में दाग लगा रही है।

विज्ञापन

शासन के आदेश पर नगर निगम ने पिछले महीने 1 से 3 तारीख तक विशेष अभियान चलाकर खुले कूड़ाघर (जीवीपी) खत्म किए थे। ऐसे कूड़ाघरों में शामिल डिफेंस कॉलोनी, जाजमऊ स्थित पार्क के पास स्थित कूड़े के ढेर साफ कराकर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था।
अब साफ-सफाई के मामले में लापरवाही होने लगी है। डिफेंस कॉलोनी में पार्क के पास जीवीपी खत्म कर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट में पुन: कूड़ा पड़ने लगा है। आसपास के कई लोग वहां कूड़ा फेंक रहे हैं। गंदगी के बीच वहां छुट्टा मवेशियों का पुन: जमावड़ा होेने लगा है।

विज्ञापन

यहां फेंका जा रहा है कूड़ा
सुभाष रोड में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय के पास, जीटी रोड में सिटी क्लब के सामने खाली प्लाट के बगल में, ग्वालटोली मकबरा मैदान, गांधीग्राम में शुक्ला मेडिकल स्टोर के पास, शिवकटरा में ट्रांसफार्मर के पास, कृष्णानगर में रावण मेला मैदान के पास ट्रांसफार्मर के बगल में कूड़ा फेंका जा रहा है।

इसके अलावा, इसी मोहल्ले में जीवन चक्की के पास, जूही कला, बर्रा-2 बाईपास, बर्रा केस्को सबस्टेशन, शास्त्री चौक से सचान गेस्ट हाउस रोड पर विद्युत सब स्टेशन के पास, जूही बुद्ध विहार, यशोदानगर में देवकी पैलेस के सामने, यशोदानगर में सरस्वती स्कूल के पास, यशोदानगर में ही पूर्व मंत्री रामआसरे कुशवाहा के घर के पास भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

वहीं, पनकी हनुमान मंदिर के गेट नंबर-4 के पास, गंगागंज, बगिया क्रॉसिंग के पास, आवास विकास परिषद कार्यालय के पास, अंबेडकरपुरम, पनकी मंदिर रोड कब्रिस्तान के सामने, महाबलीपुरम चट्टे के सामने, मसवानपुर पक्का तालाब बाऊंड्री के पास, केशवपुरम में केशव वाटिका पार्क की बाउंड्री के पीछे आदि स्थानों पर भी कूड़ा दिख रहा है।
विज्ञापन

जोनल स्वच्छता अधिकारियों को खत्म किए गए खुले कूड़ाघरों पर नजर रखने के साथ ही ऐसे स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, जहां खुले स्थानों में कूड़ा डाला जा रहा है। उन्हें भी खत्म किया जाएगा।  -डॉ. अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें