संपत्ति बंटवारे के विवाद में मुख्यमंत्री आवास आत्मदाह करने पहुंचे दिव्यांग को वहां की पुलिस ने बचा लिया। लखनऊ से सूचना मिलने पर मौरावां पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में लखनऊ पहुंची पुलिस दिव्यांग को थाना लेकर आई और उसके भाई को बुलाकर दोनों का समझौता करा घर भेज दिया।
मौरावां के मवई के मोहल्ला भगवान थोक निवासी दिव्यांग सुनील कुमार (30) का उसके पिता रामकुमार शर्मा और तीन भाइयों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। दिव्यांग की शिकायत पर मौरावां पुलिस ने पारिवारिक सुलह समझौता करा दिया था। लेकिन सुनील पुलिस के फैसले से संतुष्ट नहीं हुआ।