कानपुर। द्वितीय अंतरराष्ट्रीय महानदी बोइता रेस व 15वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन 15 नवंबर को किया जाएगा। चयन ट्रायल सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सहारनपुर जिले के बलियाखेड़ी स्थित ग्राम पंचायत थरौली की योगी लेक में आयोजित होगा।
उत्तर प्रदेश कयाकिंग व कैनोइंग एसोसिएशन के सचिव त्रिभुवन निषाद ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 29 नवंबर तक ओडिशा के कटक में महानदी के तट स्थित सिल्वर सिटी बोट क्लब में होगा। प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष और मिश्रित वर्ग की 20 सीटर ड्रैगन बोट स्पर्धाएं 200, 500 और 1000 मीटर दूरी में आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों को 200 मीटर की दूरी पांच मिनट में पूरी करनी होगी। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए प्रिंस कुमार (8273042096) और संदीप कुमार (7351010127) से संपर्क कर सकते हैं।