कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंतर महाविद्यालयीय पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। सीएसजेएमयू की टीम ने डीएवी कॉलेज को हराकर खिताब जीता। पहले सेमीफाइनल डीएवी कॉलेज ने जागरण कॉलेज को पेनाल्टी शूटहाउट में हराकर फाइनल का टिकट पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में सीएसजेएमयू की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
फाइनल में सीएसजेएमयू के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया। सतेंद्र सिंह, आर्यन सिंह, अदिता कुंवर और विकास कार्की ने एक-एक गोल कर डीएवी कॉलेज की टीम को मुकाबले में वापसी का मौका नहीं दिया और 4-0 से जीत दर्ज की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर पांडेय, खेल सुविधा निदेशक डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. राजेश प्रताप सिंह, डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, डॉ. दिवाकर अवस्थी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।