कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से राज्यस्तरीय महिला हॉकी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं इसी माह आयोजित होंगी। इसके लिए जिला व मंडल टीम का चयन होना है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद ने बताया कि लखनऊ में 21 अगस्त से होने वाली स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए कानपुर जिला व मंडल टीम का चयन ट्रायल 19 अगस्त को सुबह 11 बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा।
अयोध्या में 25 अगस्त से होने वाली बैडमिंटन व एथलेटिक्स महिला प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल बैडमिंटन टीम का चयन ट्रायल 20 अगस्त को दोपहर एक बजे से तथा एथलेटिक्स टीम का चयन ट्रायल 21 अगस्त को सुबह 11 बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण पत्र या आधार कार्ड के साथ ट्रॉयल में हिस्सा ले सकते हैं।