फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल आवास देख भड़के पात्र, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। लाभार्थियों को आवास योजना का लाभ देने में लापरवाही की जा रही हैं। नगर पालिका में शुक्रवार को आवंटित हुए कांशीराम शहरी आवासों के लाभार्थी जब कब्जा लेने पहुंचे तो दरवाजे व फर्श टूटे मिले और शौचालय चोक था। इस पर लाभार्थियों ने आवासों के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची समाज सेविका से डीएम से मिलकर समस्या का निपटारा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

झींझक की मंडी समिति में शुक्रवार को कांशीराम शहरी आवास योजना के 141 लाभार्थियों को विधायक रसूलाबाद निर्मला संखवार व एसडीएम डेरापुर आरके राजवंशी की मौजूदगी में प्रमाण पत्र वितरित किए गए थे। शनिवार को लाभार्थी जब अपने आवंटित आवासों में पहुंचे तो अधिकतर की फर्श व दरवाजे टूटे मिले। अधिकांश शौचालय भी चोक पाए गए।
कुछ आवासों में तो पानी भी नहीं आ रहा था। जिस पर लाभार्थियों ने आवासों के बाहर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान समाज सेविका लता तिवारी को बुलाकर समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने सोमवार को डीएम से मिलकर समस्या का निपटारा कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

लाभार्थी रमेश, दीपक कुमार, रब्बो बेगम, भारती देवी, मीना, फरीन बेगम, नजरा, पिंकी देवी, सोमवती, सीमा, विमला देवी, रमेश, बीरू, अकबरजहां, जहूर शाह आदि ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को कांशीराम आवास आवंटन का प्रमाण पत्र दिया गया था। शनिवार को कब्जा लेने आए तो आवास बदहाल मिले।
कांशीराम आवासों में शौचालय, पानी समेत अन्य समस्याओं के बाबत रिपोर्ट डीएम के माध्यम से केडीए को भेजी गई है। जल्द ही समस्या का निपटारा कराया जाएगा। - हर्ष अरविंद (पीओ डूडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें