फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को प्रेमी संग देख खौल उठा पिता का खून, दो भाईयों संग गला दबाकर की हत्या फिर पेड़ से लटकाया

Mon, 26 Apr 2021 01:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

गांव के प्रेमी युवक के साथ पकड़े जाने पर पिता ने अपने दो भाइयों संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में सादखेड़ा गांव से लगभग सौ मीटर दूर खेत में शनिवार को सुबह पेड़ से लटके मिले युवती के शव की पहचान हो गई है। गांव के प्रेमी युवक के साथ पकड़े जाने पर पिता ने अपने दो भाइयों संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी थी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने पिता रामचंद्र व उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के सादखेड़ा गांव से लगभग सौ मीटर दूर शनिवार की सुबह पड़ोसी गांव गंगादासपुर निवासी प्रमोद शुक्ल के खेत में 22 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटकता मिला था। घुटने जमीन पर होने से हत्या की आशंका जताई गई थी। 
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए एसपी आशीष तिवारी ने स्वॉट टीम को लगाया था। युवती की फोटो के जरिए स्वॉट टीम घटना स्थल से दो किलोमीटर दूर परसादीपुरवा के मजरा जाजामऊ एहतमाली उसके घर पहुंची। स्वॉट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने युवती के पिता रामचंद्र कुशवाहा को फोटो दिखाई तो उसने अपनी बेटी मनीषा के रूप में उसकी पहचान की।

शक के आधार पर पिता से पूछताछ की गई तो उसने बेटी की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। सीओ बीनू सिंह के मुताबिक पूछताछ में पिता रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि बेटी का गांव के ही एक सजातीय युवक से प्रेम संबंध थे। शुक्रवार की रात उसने दोनों को एक साथ देखा तो दोनों छत से कूदकर भाग गए।

इसके बाद उसने अपने भाई शिव प्रसाद व मुंशीलाल की मदद से बेटी को पकड़ लिया और गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद खेत में लगे पुतले की शर्ट निकालकर बेटी को पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने रामचंद्र व उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें