बांग्लादेश को अलग करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध के हीरो रहे विंग कमांडर आरएस वाजपेयी अपने ही देश की बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं से हार गए। इलाज न मिलने के कारण कोरोना से उनकी मौत हो गई।
जिस एयरफोर्स अस्पताल के वे अधिकारी रहे, वहां भी उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके अलावा चार-पांच और अस्पतालों के चक्कर लगाए लेकिन कहीं बेड नहीं मिला। ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरने से उनकी जान चली गई।