उन्नाव जिले के सफीपुर में चढ़ावे में कम जेवर देखकर युवती ने शादी से इनकार कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंचा दोनों पक्षों ने सामान वापस करने पर सहमति जताई। बरात बिना दुल्हन लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव शेरपुर खुर्द निवासी व्यक्ति ने बड़ी बेटी (24) का विवाह लखनऊ के थाना अमौसी निवासी युवक के साथ तय किया था। शुक्रवार शाम बरात गांव पहुंची।
जयमाला के बाद दुल्हन के पिता ने चढ़ावे का जेवर कम देखकर हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख दुल्हन भी अन्य महिलाओं के साथ बाहर निकल आई और शादी करने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों ने बीचबचाव करा पंचायत कराई लेकिन समझौता न होता देख दूल्हे के पिता ने पुलिस को फोन कर दिया। मामला कोतवाली पहुंच गया। दुल्हन की मां ने बताया कि गोद भराई की रस्म में वर पक्ष ने पुरानी साड़ी दी थी। दूल्हे को मैकेनिक बताया गया था, वह भी झूठ निकला।