फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर नजर पर रहेगी कैमरे की नजर, मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद अब कुछ ऐसा होगा प्रदेश की जेलों का हाल

Tue, 21 Aug 2018 08:03 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश की सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है। बांदा स्थित मंडल कारागार की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए 10 अत्याधुनिक नाइट विजन व बुलेट सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनकी खासियत यह है कि ये अंधेरे में भी बंदियों की गतिविधियों पर निगाह रखते हुए रिकार्डिंग करेंगे। मौजूदा में लगे कैमरे सिर्फ दिन में ही कारगर हैं।
विज्ञापन


मंडल कारागार में मौजूदा समय में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी, पंजाब आर्मरी डकैती में मुंबई के कुख्यात आरोपी, पूर्वांचल के शार्प शूटर, अंतर्राज्यीय डकैतों सहित कुल 1250 बंदी निरुद्ध हैं। इसमें से करीब 400 सजायाफ्ता हैं। जेल में सुरक्षा कर्मी (स्टाफ) कम है। सुरक्षा के मद्देनजर जेल में पिछले वर्ष जैमर समेत 20 सीसी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन जैमर थ्री जीवी के हैं। कैमरों की क्षमता महज 20 मीटर दायरे की है। रात के समय ये कैमरे कारगर नहीं हैं।  

 
विज्ञापन

बुलेट कैमरों में 80 मीटर तक की गतिविधियों को देखा जा सकेगा

डेमो पिक
जेल अधिकारियों की मांग पर शासन ने अब यहां पीटी जेड के दो नाइट विजन और आठ बुलेट कैमरे उपलब्ध कराए हैं। इन कैमरों को लगाया जा रहा है। नाइट विजन कैमरों की खूबी यह है कि ये रात में भी बेहतर रिकार्डिंग करते हैं। बुलेट कैमरों में 80 मीटर तक की गतिविधियों को देखा जा सकेगा।

इसके अलावा शासन ने जैमर की क्षमता बढ़ाते हुए फोर जीवी करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। डिप्टी जेलर तारकेश्वर का कहना है कि कैमरे आ गए है। वायरिंग का काम किया जा रहा है। एक दो दिन में कैमरे लगा दिए जाएंगे। एक नाइट विजन कैमरा जेल के बाहर परिसर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें