फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाद वितरण के दौरान सचिव को पीट अभिलेख फाड़े, तीन पर रिपोर्ट

Sun, 27 Jul 2025 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। सहकारी समिति रतनपुर कस्तूरी समायू में खाद वितरण के दौरान पहुंचे कुछ लोगों ने सचिव के साथ मारपीट कर अभिलेख फाड़ दिया। सचिव ने नियम विरुद्ध खाद लेने व विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगा तीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मंगलपुर थाना के विजय मंडली निवासी प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह सहकारी समिति रतनपुर कस्तूरी समायूं में सचिव पद पर कार्यरत हैं। बताया कि 24 जुलाई को सुबह 11 बजे के करीब वह नियमानुसार उर्वरक का वितरण कर रहे थे। तभी वहां समायूं निवासी विनीत तिवारी, कन्हैया व अमित तिवारी खाद देने आ पहुंचे। आरोप लगाया कि तीनों नियम विरुद्ध तरीके से खाद लेने का दबाव बनाने लगे। इस पर नियम के अनुसार ही खाद का वितरण किए जाने की बात कही तो आरोपियों ने उनसे अभद्रता करते हुए मारपीट की।
किसी तरह वह कार्यालय में घुस गए तो हमलावरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर दोबारा से उनकी पिटाई की। कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों का फाड़ दिया और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मारपीट होते देख कुछ किसान मौके से चले गए। वहीं खाद का वितरण भी रुक गया। थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि सचिव की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें