फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लाइन बनाने वालों ने ही चोरी कर लिए तार

Sun, 27 Jul 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रूरा। जिन लोगों पर बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से सिठमरा तक विद्युत लाइन बनाने की जिम्मेदारी थी उन्हीं ने साथियों संग मिलकर तार चोरी किए थे। शनिवार को पुलिस ने लोडर से चोरी के तार बेचने जा रहे तीन शातिरों को गिरफ्तार कर चार मई को हुई तारों की चोरी का खुलासा किया है। पुलिस घटना में शामिल तीन अन्य शातिरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सिठमरा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मलिक व स्वाट सर्विलांस प्रभारी जेपी शर्मा ने टीम के साथ शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब अलियापुर अंडरपास के पास घेराबंदी कर चोरी के तार बेचने कानपुर जा रहे लोडर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह क्विंटल चोरी का तार, कटर, तीन मोबाइल व 800 रुपये बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मैथा मांडा निवासी सत्यम उर्फ नन्हू, महावीर व कानपुर के चकेरी थाना के कोयला नगर निवासी अमन जायसवाल बताया।
आरोपियों ने बताया मांडा निवासी आदेश व उसके परिवार का शिवम बनीपारा विद्युत उपकेंद्र से सिठमरा तक बनाई जा रही विद्युत लाइन में ट्रैक्टर से पोल लगाने का काम करते थे। उन्होंने दोनों भाइयों व गांव के शिवा उर्फ शिवशंकर के साथ मिलकर चार मई को निर्माणाधीन लाइन से 26 पोल के तार चोरी कर अपने गांव में छिपा दिए थे। जिसमें से कुछ तार उन्होंने बेच दिए थे। शनिवार को वह लोग तार बेचने जा रहे थे, रास्ते में पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि मामले में 27 मई को जजमुइया निवासी ठेकेदार कुमार दीक्षित ने रूरा थाना में तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस चोरो की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। चोरों के पास से बरामद लोडर सीज किया गया है।
................
आठ किलोमीटर लंबी बनाई जानी थी नलकूप की लाइन
किसानों को फसल सिंचाई में परेशानी का सामना न करना पड़े। इसको लेकर निगम की ओर से नलकूपों के लिए बनीपारा उपकेंद्र से सिठमरा तक आठ किलोमीटर लंबी लाइन बनाई जानी थी। जिसमें कुल 76 पोल लगाए जाने थे। लाइन का कार्य पूरा होने से पहले ठेकेदार के अधीन काम करने वाले युवक व उनके साथी तार चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें