फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्टंट बाइकर्स के खिलाफ अभियान का दूसरा दिन, 72 बाइकर्स  का काटा चालान, 1.52 लाख का जुर्माना वसूला

Mon, 11 Dec 2023 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अभियान के दौरान 72 बाइकर्स का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। उनपर करीब 1.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीन बाइकों को मूल संरचना में मॉडिफिकेशन कर बदलाव करने की वजह से जब्त किया गया।
विज्ञापन
स्टंट बाइकर्स के खिलाफ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गंगा बैराज पर स्टंट कर आम राहगीरों के बीच आतंक मचाने वाले बाइकर्स के खिलाफ कमिश्नरी पुलिस ने रविवार को दूसरे दिन भी अभियान चलाया। इस दौरान 72 बाइकर्स का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया। उनपर करीब 1.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीन बाइकों को मूल संरचना में मॉडिफिकेशन कर बदलाव करने की वजह से जब्त किया गया। 

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान सभी बाइकर्स को यातायात नियमों का पालन करने और भविष्य में स्टंट, ओवर स्पीडिंग न करने की शपथ दिलाई गई। इससे पहले शनिवार को भी डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गंगा बैराज पर स्टंटबाजों, तीन सवारी व ओवरस्पीड वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। 49 बाइकर्स के चालान किए और 1.25 लाख का जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें