फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News : गर्मी में बिजली कनेक्शन काटने से बेहोश हुई छात्रा, शिक्षाधिकारी ने कहा ऐसी कोई जानकारी नहीं

Thu, 07 Jul 2022 12:30 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इटावा जिले में उमस भरी गर्मी विद्यालयों के नौनिहालों को परेशान कर रही है। ताजे मामले में बिजली कटने से एक स्कूल में छात्रा बेहोश हो गई। 
विज्ञापन
स्कूल में बेहोश छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में उमस  भरी गर्मी में शहर के शाहकमर स्थित कंपोजिट विद्यालय की बिजली काट देना मासूमों पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को कूलर और पंखें ने चल पाने की वजह से ज्यादातर बच्चे घर से हाथ का पंखा लेकर आए थे। बावजूद इसके गर्मी सहन न पाने पर कक्षा पांच की छात्रा दीक्षा बेहोश हो गई। पानी डालकर छात्रा को होश में लाने के बाद परिवारी जनों संग घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका नाजनी बानो ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे बिजली विभाग ने बिल बकाया होने पर विद्यालय का कनेक्शन काट दिया था। उस समय बच्चे स्कूल से घर जा चुके थे। उसी समय बिजली विभाग की टीम आई और कनेक्शन काटकर चली गई। इस पर उन्होंने तत्काल संबंधित शिक्षाधिकारियों को अवगत कराया है।

बता दें कि बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे बच्चे स्कूल आए पंखे और कूलर न चलने से परेशान रहे। आसपास के मोहल्ले में रहने वाले बच्चे दौड़कर घरों से हाथ का पंखा ले आए। इसके बावजूद गर्मी की वजह से बच्चे परेशान होने लगे। इसी दौरान कक्षा पांच की छात्रा दीक्षा कक्षा में बेहोश हो गई। शिक्षिका मीना गंभीर ने पंखा किया और पानी के छींटे मारकर छात्रा को होश में लाईं।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कनेक्शन काटने आई टीम के अनुसार विद्यालय पर करीब तीन लाख रुपये का बिल बकाया है। उन्होंने बताया विद्यालय सरकारी है, गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे परेशान हो जाएंगे। बच्चे रोजाना स्कूल आएं इसलिए कूलर लगवाया है, फिर भी विद्युत विभाग की टीम कनेक्शन काटकर चली गई।

शिक्षाधिकारी को कनेक्शन कटने की जानकारी नहीं
इस बारे में नगर शिक्षा धर्मेद्र प्रसाद का कहना है उन्हें कनेक्शन कटने की जानकारी नहीं है। शिक्षा निदेशालय से बकाया बिलों की अदायगी के लिए विद्युत विभाग को दो करोड़ आवंटित किया गया है। 2018 के बाद ग्राम पंचायत व नगर पालिका अपने अपने क्षेत्र में बिलों का भुगतान करेंगे।
विज्ञापन

अभियंता को नहीं है जानकारी
अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने भी शहर के किसी सरकारी विद्यालय के बिल बकाया होने की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए कहा इस बारे पता लगाएंगे। संबंधित जेई से जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें