थानाध्यक्ष बोले- मामला छेड़खानी का है
सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घटना की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। आरोप है कि इससे पहले भी कई बार आरोपी किशोरी को परेशान कर चुका है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि यूपी डायल 112 के माध्यम से आरोपी को थाने लाया गया है। मामला छेड़खानी का है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।