फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के इस बैंक में साढ़े चार करोड़ का घोटाला, मैनेजर पर रिपोर्ट

Wed, 14 Nov 2018 01:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर के  इंडसइंड बैंक की ग्वालटोली शाखा में साढ़े चार करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक, अकाउंटेंट और एक अन्य पर साठगांठ करके यह रकम पार करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव के आदेश पर ग्वालटोली थाने में तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक देवरंजन ने मंगलवार को एसएसपी को बताया कि 10 से 25 अक्तूबर 2018 के बीच यह घोटाला हुआ।
विज्ञापन

डेमो पिक
26 अक्तूबर को कैश चेक करने पर खजाने से चार करोड़, 40 लाख, 40 हजार, 420 रुपये गायब मिले। यह रकम बैंक के रिकार्ड में हेरफेर करके पार की गई। उन्होंने शाखा प्रबंधक अमित शुक्ला, अकाउंटेंट राहुत तिवारी और हनीश रामचंदानी नाम के युवक पर साठगांठ करके नगदी पार करने का आरोप लगाया।

कहा कि ग्वालटोली थाने में तहरीर देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। थानाप्रभारी के मुताबिक बैंक घोटाले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें