फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती होते ही दिया तलाक, अब देवर के साथ रहने को डाल रहा दबाव, रो-रोकर सुनाई आपबीती

Wed, 14 Nov 2018 11:33 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- भाजपा के मुस्लिम महिला सम्मेलन में पहुंचीं महिलाओं ने बयां किए दर्द
- महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने कहा-इंसाफ दिलाएंगी
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जाजमऊ की रहने वाली एक गर्भवती महिला के शौहर ने यह कहकर उसे तलाक दे दिया कि यह उसका बच्चा नहीं है। महिला ने बच्चे को जन्म भी दिया और अपनी मां के साथ मायके में रह रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को वह अपने तीन महीने के बच्चे को लेकर महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर को अपनी आप बीती सुनाने पहुंची। महिला ने रोते हुए कहा कि उसका शौहर अब उस पर डेरापुर में रहने वाले अपने भाई के साथ रहने का दबाव डाल रहा है। 

मंगलवार को नौबस्ता के हुसैनी पार्क में भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की तरफ से तलाक पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर करीब 500 मुस्लिम महिलाएं पहुंची। सभी के पास कोई न कोई समस्या थी। किसी का शौहर परेशान कर रहा तो किसी को ससुराल में रहने नहीं दिया जा रहा है। कुछ तलाकशुदा हैं, जो अब अकेली पड़ गई है। एक-एक कर सबने अपनी समस्याएं लिखकर क्षेत्रीय मोर्चा पदाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
कार्यक्रम में पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर ने बताया कि उन्होंने कई पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनी और आयोग के माध्यम से समाधान का आश्वासन भी दिया है। तीन महीने का बच्चा लेकर जब एक महिला रोते हुए पहुंची तो वे भी भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति के खिलाफ वह आयोग के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराएंगी, महिला को इंसाफ दिलाएंगी। इस अवसर पर वहां आईं महिलाओं का अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में ऐसे मामलों के लिए प्रभारी बनाई गईं, डॉ. नाजिया आलम को भी आना था लेकिन किसी वजह से वह नहीं आ सकीं।

मौके पर भाजपा दक्षिण इकाई जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री जोगेंद्र सिंह, मोर्च के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष नाजिया सिद्दीकी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें