फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का अंतिम सोमवार आज: असाध्य रोगों से ग्रसित लोग करें काले तिल और दूध से अभिषेक

Mon, 20 Aug 2018 02:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कर्ज मुक्ति के लिए गंगाजल, दूध एवं विष्णुकांता के नीले फूलों चढ़ाएं
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
आज सावन का अंतिम सोमवार है और 24 को प्रदोष व्रत पड़ेगा। पंडितों का मानना है कि असाध्य रोगों और विवाह में तनाव से मुक्ति पाने के लिए शिव का अभिषेक करें। 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
20 तारीख को सावन मास की दशमी तथा वैदिक योग में शिव रुद्राभिषेक करना लाभकारी है। इसका विशेष लाभ असाध्य रोगों से ग्रसित लोगों, लंबे समय से विवाह में तनाव और कानूनी पचड़ों से परेशान लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
पं. डॉ. आदित्य पांडे ने कहा कि सैतिल करण में शाम 4 बजकर 12 मिनट तक काले तिल एवं दूध से रुद्राभिषेक अधिक समय के लिए लाभप्रद होगा। इसके बाद गरजकरण में समुद्र फेन सप्त धान एवं शमि पत्र से रूद्राभिषेक का लाभ मिलेगा। 

4 of 5
डेमो पिक
डॉ. पांडे ने बताया कि 24 तारीख को आयुष्मान योग में प्रदोष व्रत का लाभ सर्वाधिक होगा। पढ़ाई में रुकावट झेल रहे, कर्ज मुक्ति की चाहत रखने वाले लोग गंगाजल, दूध एवं विष्णुकांता के नीले फूलों से चढ़ाए इससे लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
इस बार प्रदोष 23 की सुबह 10:15 बजे से लग जाएगा। इसी दिन शाम 5:13 मिनट पर 6:49 और 24 अगस्त को सुबह 7.33 और 9.11 बजे तक मुहूर्त अच्छा है। उन्होंने कहा कि व्रत हमेशा उदया तिथि से माना जाता है, इस कारण व्रत 24 अगस्त को ही माना जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें