फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक के लिए शुरू किया सत्याग्रह, अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठे समाजसेवी

Wed, 02 Oct 2019 07:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
शुरू किया सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महोबा के हवेली दरवाजा शहीद स्थल मैदान में स्मारक बनवाने के लिए गांधी जयंती पर बुधवार से बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने अन्न जल त्यागकर सत्याग्रह शुरू कर दिया। उधर नगर पालिका परिषद ने एक पत्र भेजकर उनसे जल्दी स्मारक निर्माण शुरू कराने का आश्वासन दिया जिसे तारा पाटकर ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन


पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 462 दिन से अनशन पर बैठे तारा पाटकर ने बुधवार को महात्मा गांधी की वेशभूषा पहनी व सिर मुड़ाकर धोती, चश्मा, जनेऊ धारण किया। शहर के आल्हा चौक में अन्न जल त्यागकर अनशन पर बैठे तारा पाटकार ने कहा कि हवेली दरवाजा शहीद स्थल मैदान को कूड़ाघर बना दिया गया है।
विज्ञापन

ये उन 16 क्रांतिकारियों की कुर्बानी का घोर अपमान है, जिनको 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत ने यहां फांसी पर लटका दिया था। ऐसे में शहीद स्थल में न केवल कूड़ा फेंकना तत्काल बंद हो बल्कि यहां शहीद स्मारक बनाकर उन क्रांतिकारियों की शहादत का सम्मान किया जाए।

तारा पाटकर ने बताया कि बुधवार की सुबह नगर पालिका प्रशासन ने उनके पास जो चिट्ठी भेजी, उसमें लिखा है कि शहीद स्मारक निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है बस भूमि की पैमाइश बाकी है। इस पर तारा पाटकर ने पूछा कि बिना पैमाइश किए टेंडर प्रक्रिया कैसे पूरी हो सकती है। प्रशासन हमें गुमराह न करे। ये बताए कि निर्माण कब शुरू करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें