फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: फर्रुखाबाद में चाय पर चुनावी चर्चा, लोगों ने रोजगार-लिंक एक्सप्रेसवे जैसे मुद्दों पर रखी राय

Wed, 10 Apr 2024 08:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचा है। इस बार लोकसभा चुनाव में जिले के मतदाताओं के क्या  मुद्दे और उम्मीदें हैं। यह जानने के लिए अमर उजाला टीम ने यहां के लोगों से चाय पर चुनावी चर्चा की।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं। मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है। वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं?

विज्ञापन

इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बुधवार को फर्रुखाबाद जिले में पहुंचा। सुबह चाय पर चर्चा के साथ इसकी शुरुआत हुई। रोडवेज बस अड्डा पर चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी राय पूरी बेबाकी से रखी।

शिवम त्रिपाठी ने कहा कि जिले को दो लिंक एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। सभी गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ा गया है। सरकार अच्छा काम कर रही है। संतोष वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था अच्छी है। जनप्रतिनिधियों की वजह से लिंक एक्सप्रेसवे जिले से निकल गया, लेकिन योगी जी ने जिले को इसकी सौगात देने की पहल की है।

सरकार को रोजगार के लिए काम करना चाहिए
एक युवक ने कहा कि गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोजी-रोटी कमाने के लिए ठेला लगाता है। वहीं, पुलिस वाले ऐसे ही लोगों पर रौब गांठते हुए परेशान करते हैं। इस सरकार में काफी भेदभाव है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि सरकार पूरी तरह भेदभाव नहीं करेगी। जिला रोजगार के मामले में पीछे है। सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए।




धरातल पर नहीं दिख रहा विकास

राहुल अग्निहोत्री ने कहा कि परिवहन के क्षेत्र में काम चल रहा है।  बसों और ट्रेनों की व्यवस्था ठीक नहीं है। सड़कें भी जर्जर हैं। जिले में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है। हालांकि, योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। रोजगार की स्थिति भी ठीक नहीं है। सरकार को इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

कब और कहां होंगे कार्यक्रम?

दोपहर 12 बजे
युवाओं से बात
स्थान: डीएन कॉलेज
शाम चार बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: स्वराज कुटीर, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें