फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन में सरैयां लालपुर के शिक्षक ने गोल्ड, दो छात्राओं ने जीता सिल्वर मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली। मैथा ब्लॉक के सरैयां लालपुर निवासी योग शिक्षक ने गोल्ड मेडल व दो छात्राओं ने सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन की ओर से जनपदीय योगासन चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इसका परिणाम शनिवार की शाम जारी हुआ। दो अक्तूबर को वर्चुअल माध्यम से योग प्रतियोगिता हुई थी। इसमें 35 से 45 आयु वर्ग में मैथा ब्लॉक के सरैयां लालपुर स्कूल के योग शिक्षक कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री व कक्षा आठ की छात्रा शिखा देवी व कक्षा सात की दिव्यांशी देवी ने प्रतिभाग किया।
उम्दा योग प्रदर्शन पर कृष्ण बिहारी अग्निहोत्री ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में बढहिनपुरवा निवासी शिखा देवी व 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग में सरैयां गांव की दिव्यांशी देवी ने सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बहराइच में होने वाली 39वीं राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप में 10 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के मध्य ऑनलाइन माध्यम से तीनों विजेता प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें