कानपुर नगर निकाय चुनाव में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोपों पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करके भाजपा पर तीखा हमला किया तो पब्लिक ने उन्हें ही घेर लिया।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो पिक
संजय ने लिखा कि ‘कानपुर वार्ड 56 से आप प्रत्याशी साजन वर्गिश ने बताया बूथ नं. 953 पर वोट किसी को डालो पर जा रहा था बीजेपी को। यूपी में ईवीएम से हुए निगम चुनाव रद्द हों। बैलेट से हाें निकाय चुनाव।’
विज्ञापन
3 of 7
डेमो पिक
इस ट्वीट के कुछ ही देर में पब्लिक ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी। अनुज चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि ठीक है, तो दिल्ली विधानसभा चुनाव भी रद्द करके दोबारा करवाओ।
4 of 7
डेमो पिक
आशीष गुप्ता ने लिखा कि आप का हाल ऐसा है कि नाच न जानें आंगन टेढ़ा... वरुण ने आप नेता संजय सिंह से प्रूफ मांग लिया।
विज्ञापन
5 of 7
डेमो पिक
संजय सिंह की तरह आप के प्रवक्ता आशुतोष ने भी ट्वीट करके ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन
6 of 7
डेमो पिक
समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी फेसबुक, व्हाट्सएप पर ईवीएम धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपा पर हमला किया। इस पर जनता ने उन्हें आड़े हाथ लिया।
ईवीएम का कोई बटन दबाओ, वोट भाजपा को ही जाता है। इसका एक वीडियो भी लोगों ने खूब शेयर किया। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम हर जगह इसकी चर्चाएं होती रहीं।
विपक्षी दलों के नेता इसे भाजपा की साजिश बता रहे थे तो भाजपा समर्थक कोरी अफवाह बताते हुए विपक्षी दलों के नेताओं का ही मजाक बनाने लगे।