उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी ने कहा कि उनके पति व परिवार को कुछ लोगों ने साजिशन फंसा रहे हैं। मामले की जांच सीबीआई कर रही है और न्यायालय ने दोषी साबित नहीं किया है। लेकिन षड़यंत्रकारी झूठी अफवाह फैलाकर बदनाम कर रहे हैं। कथित पीड़िता को फर्जी टीसी देने का मुकदमा भी झूठा है। जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर ने यह बात कही।
कहा कि कुछ लोगों ने सालों तक साजिश रचकर हमारे पति व परिवार के लोगों को फंसाया है। बताया कि पिछले दिनों कानपुर में एक दुष्कर्म का आरोप लगा तो उसे विधायक कुलदीप सेंगर का भतीजा बता दिया गया। हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कथित पीड़िता के चाचा की ओर से विधायक कुलदीप सेंगर पर स्कूल से फर्जी टीसी जारी करने का जो मुकदमा 19 मई को दर्ज कराया गया, वह भी गलत है।