फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होते बची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: अराजकतत्वों ने रेल की पटरी पर रखा पत्थर, टकराने पर हिल गई पूरी ट्रेन

Wed, 09 Mar 2022 10:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
दिल्ली से मानिकपुर आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस  मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होते बची। अराजकतत्वों ने रेल की पटरी पर बड़ा पत्थर रख दिया था। इससे पूरी ट्रेन लहरा गई। ट्रेन जैसे ही चित्रकूटधाम कर्वी और शिवरामपुर स्टेशन के बीच पहुंची तो पटरी पर भारी पत्थर देख चालक चौकन्ना हो गए।
विज्ञापन


गति नियंत्रित करते-करते ट्रेन पत्थर को तोड़ते हुए गुजर गई। इससे पूरी ट्रेन हिल गई। सभी यात्री अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। ट्रेन नियंत्रित होकर चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चालक समेत सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

चालक अरविंद द्विवेदी ने मामले की जानकारी चित्रकूटधाम कर्वी और मानिकपुर रेलवे स्टेशन को दी। आनन-फानन आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस को मौके पर टूटा पत्थर मिला है। ट्रेन 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। यात्रियों ने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा और ट्रेन इधर उधर लहराने लगी। लगा कि कहीं पलट न जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें