फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी दंगल: सपा की पहली सूची जारी होते ही टिकट के लिए मचा घमासान, भाजपा को लग सकता है झटका

Wed, 13 Mar 2019 08:18 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी से पहली लिस्ट जारी होते ही सपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवाराें ने टिकट के लिए रस्साकसी करना शुरू कर दिया है ताकि उनको टिकट मिल जाए। टिकट के लिए पहले से ही सपा के दिग्गज तो जुटे हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि सपा छोड़कर कर भाजपा में शामिल होने वाले एक सांसद फिर से सपा में शामिल होने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। उनकी इस समय भाजपा संगठन से कुछ खटपट होने की जानकारी बाहर आ रही है। अब हालात यह है कि भाजपा व कांग्रेस भी गठबंधन में सपा के टिकट बंटने का इंतजार कर रही है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

सपा के कार्यकर्ताओं की बढ़ी धड़कने

सपा के प्रत्याशी के अनुसार ही अन्य दल अपनी रणनीति बनाएंगे। लोकसभा के चुनाव में सपा व बसपा के गठबंधन में चित्रकूट बांदा संसदीय सीट समाजवादी पार्टी के पाले में गई है। समाजवादी पार्टी ने पहली लिस्ट जारी भी कर दिया है। जिससे सपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों सहित सपा के कार्यकर्ताओं की धड़कने बढ़ गई हैं।

सपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। जिसमें पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक विशंभर यादव, राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद, लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव निर्भय पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर यादव, नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गुप्ता सहित ठेकेदार आनंद उर्फ बब्बू त्रिपाठी का नाम सामने आ रहा है।

वहीं, एक सप्ताह से चर्चा जोरों पर है कि सपा छोड़कर भाजपा सांसद बने नेताजी एक बार फिर से सपा से चुनाव लड़ने के लिए जुगाड़ मेें लग गए हैं। उन्होंने कई बार खुले मंच से भाजपा के खिलाफ बयान व भाषणबाजी भी की है। जिससे कहा जा रहा है कि वह कभी भी सपा में शामिल हो सकते हैं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव का कहना कि प्रत्याशी के मामले में हाईकमान ही तय करेगा। इसके लिए बसपा के भी पदाधिकारियों से संपर्क कर रणनीति बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें