फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इन शहरों में है बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 13 Mar 2019 06:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर बनने लगा है। इससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी में अचानक बदलाव आएगा। 14 और 15 मार्च को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम पारे में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को भी गर्मी बढ़ेगी पर रात से मौसम बदल सकता है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठी हवाओं की वजह से अगले एक दो दिन में मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

जिससे मौसम में तब्दीली आएगी। तापमान नीचे आएगा और गर्मी से राहत मिलेगी। दिन में हवा की नमी में भी 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। नमी 87 प्रतिशत तक पहुंच गई है जबकि रात में नमी की मात्रा 38 प्रतिशत पर ही बनी हुई है।

इसी तरह दिन में बादल नहीं होने और हवा की रफ्तार भी एक दिन पहले की अपेक्षा तेज होने (4.5 किमी) से एक्यूआई सामान्य (100) से सात एक्यूआई नीचे आ गया। मंगलवार दिन में पांच बजे हवा में प्रदूषण की मात्रा 93 एक्यूआई थी, जो बेहतर मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें