फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मजदूराें के कत्ल का अाराेपी सपा नेता भागा बांग्लादेश, हाथ मलती रही पुलिस

Wed, 08 Feb 2017 09:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महताब आलम
विज्ञापन
जाजमऊ के गज्जूपुरवा में अवैध बहुमंजिला इमारत ढहने के मामले में भूस्वामी महताब आलम के बांग्लादेश भागने की सुगबुगाहट है। उसके कुछ करीबियों में चर्चा आम है कि वह सोमवार को पश्चिम बंगाल के रास्ते बिना पासपोर्ट वीजा के बांग्लादेश चला गया है। यहां वह हालात सामान्य होने की कोशिश कर रहा है। विभागों के कई बड़े अफसर भी उसकी पैरवी कर रहे हैं और उसको बचाने वाली कार्यवाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

महताब आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। चर्चा के मुताबिक, यह मामला इतना बड़ा हो चुका है कि उसके जानने वाले और कानून के विशेषज्ञों ने फिलहाल उसे देश छोड़ने की सलाह दी थी। महताब का चमड़ा कारोबार बंगाल से होता है और वहां के कई बड़े कारोबारी उसके करीबी मित्र हैं, जिन्होंने उसे भगाने में मदद की है। शायद इसी वजह से बिना पासपोर्ट और वीजा के वह बांग्लादेश भागा होगा। उसके कुछ करीबियों की मानें तो यहां कई अफसर कार्यवाही में कुछ ऐसे पेंच फंसा रहे हैं, जिससे कि उसकी जमानत आसान हो जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें