फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश पर बरसे नसीमुद्दीन, कहा-‘भाजपा-सपा ने मिलकर कराया दादरी कांड’

Wed, 08 Feb 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में चुनावी सभा के दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी अखिलेश यादव पर जमकर बरसे। सिद्दीकि ने कहा कि अखिलेश मुस्लिम समाज के विरोधी और दंगों के लिए जिम्मेदार हैं। दादरी कांड सपा और भाजपा ने मिलकर कराया था। कांग्रेस डूबता जहाज है इसके साथ जो जुड़े़गा वो भी डूब जाएगा। नसीमुद्दीन ने कायमगंज के बसपा प्रत्याशी रामस्वरूप गौतम के पक्ष में लोगों से वोट मांगे। कहा कि मुस्लिमों की सच्ची हितैशी बसपा ही है। सिद्दीकी ने पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि प्रधानमंत्री रोकर पब्लिक को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें